KBharat Times, बीकानेर
ब्लॉक और ग्राम पंचायत जुड़ेंगे तक वीडियो कॉन्फ्रेंस से
जिले के 1726 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
बीकानेर, 3 जुलाई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को पचपदरा में होने वाले समारोह का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायत तक किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 9.30 बजे से महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के नवचयनित 1726 युवाओं को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश, स्वागत किट और नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने शुक्रवार को आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। उन्होंने बताया कि समारोह के दौरान माध्यमिक शिक्षा के 50 व्याख्याता, 63 वरिष्ठ अध्यापक, पंचायत राज के 28 ग्राम विकास अधिकारी, 1490 सहायक कर्मचारी, 44 टेक्नीशियन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के 4 छात्रावास अधीक्षक, सहकारिता विभाग के 6 निरीक्षक ग्रेड-द्वितीय, कृषि विभाग के 2 कनिष्ठ अभियंता और 2 कृषि अधिकारी, काॅलेज शिक्षा के 3 एसिसटेंट प्रोफेसर, पुलिस विभाग के 8 कांस्टेबल, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के 4 प्रोग्रामर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डाॅ. महेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री किशन दान चारण आदि मौजूद रहे।

0 Comments