कं भारत टाइम्स, बीकानेर
बीकानेर, 31 जुलाई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सुमित कोचर को नावा विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए जाने पर शुक्रवार को चौधरी भीमसेन बालो उद्यान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी सचिव मनोज चौधरी ने कहा कि सुमित कोचर की संगठन के प्रति निष्ठा, सक्रिय कार्यशैली और समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने विश्वास जताया कि कोचर के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा पार्टी की जनहितकारी नीतियां प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचेंगी।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी SMD के जयदीपसिंह जावा ने बताया कि सुमित कोचर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुमित कोचर का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर उनका स्वागत किया और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान मनोज चौधरी, जयदीपसिंह जावा, अब्दुल रहमान लोदरा, सुमित जोशी, हंसराज बिश्नोई, महबूब रंगरेज, पाबूराम नायक, राजेश पूनिया, पूर्व पार्षद पप्पू गुजर, बलराज नायक, विक्की व्यास, दिलीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

0 Comments