KBharat Times, बीकानेर
बीकानेर, 27 जून। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को धरणीधर सभा हॉल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व न्यासी यूआईटी (UIT) स्वर्गीय माणक चंद जावा की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर स्वर्गीय जावा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को स्मरण किया।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय माणक चंद जावा ने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, संगठन को मजबूती तथा समाजहित के कार्यों को सदैव प्राथमिकता दी। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व एवं जनहित के प्रति समर्पण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, पूर्व शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, प्रदेश अतिरिक्त मुख्य संगठन सेवादल कमल कल्ला, अरुण व्यास, आनंद जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, शहजाद खान भुट्टा, सुमित कोचर, जाकिर नागौरी, अब्दुल रहमान लोदरा, निर्मल बिश्नोई, निर्मला, पार्वती, हाजिर खान, सोनू मेघवाल, प्रेम कुमार देया, एजाज पठान, पूर्व पार्षद हजारी लाल देवड़ा, रमजान कच्छावा, जयदीपसिंह जावा, नवाब खान नायच, मोहम्मद आरिफ भुट्टा, नंदलाल जावा, प्रफुल्ल हटीला, कमल साध, हरिप्रकाश पंडित, ओमप्रकाश लोहिया, खेमराज तेजी, धनसुख आचार्य, मानिक चंद वाल्मीकि, , अनिल सिंहोता, राजेश पुनिया, विजय सिंह शेखावत, अता हुसैन कादरी, हंसराज बिश्नोई, अकबर खादी, दिनेश मीणा, डॉ. प्रफुल्ल किशोर सरीन, नितिन वत्सस सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे और श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा के पश्चात कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीबीएम अस्पताल से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर आगामी 30 जून को आयोजित होने वाले विशाल जनआंदोलन एवं कलेक्ट्रेट घेराव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि इस आंदोलन का नेतृत्व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा डॉ. बी. डी. कल्ला करेंगे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में आमजन को जोड़ने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर 30 जून को होने वाले कलेक्ट्रेट घेराव को सफल बनाने का संकल्प लिया तथा आमजन से भी बड़ी संख्या में शामिल होकर जनहित की इस लड़ाई को मजबूत करने की अपील की।

0 Comments