BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिवस पर संजीवनी रक्त वाटिका द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित

 K Times Today, बीकानेर



बीकानेर, 21 जून।  महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में संजीवनी रक्त वाटिका के तत्वावधान में पी. बी.एम. चिकित्सालय, ब्लड सेंटर विभाग में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवियों, युवाओं एवं नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा का परिचय दिया।

शिविर में रक्तदाताओं द्वारा 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया तथा गंभीर मरीजों के लिए दो सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) उपलब्ध कराकर मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। सिंगल डोनर प्लेटलेट (एसडीपी) का दान श्री कैलाश गहलोत एवं श्री धीरज उपाध्याय द्वारा किया गया।

शिविर में भाग लेने वाले रक्तदाताओं एवं ब्लड सेंटर विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नवरंग लाल महावर तथा डॉ. अरुण भारती सहित समस्त मेडिकल टीम का संजीवनी रक्त वाटिका परिवार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

रक्तदान शिविर के आयोजन में संजीवनी रक्त वाटिका के अध्यक्ष मनीष कुमार उपाध्याय, संरक्षक महेंद्र ढाका, कैलाश गहलोत एवं लक्ष्मण उपाध्याय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त टीम के सदस्य जयनारायण जाजड़ा, मांगीलाल शर्मा, रणजीत जोशी, लीलाधर पंचारिया, मुकेश जयपाल, गायत्री शर्मा, प्रियंका कसवां, राजेश राठौड़ एवं जितेंद्र गहलोत सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

अध्यक्ष मनीष कुमार उपाध्याय ने सभी रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel