BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

करणी-बीछवाल को शीघ्र ही मिलेगा पर्याप्त पानी अपर मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने दी जल आपूर्ति शुल्क वहन करने की सहमति

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 21 मई। करणी व बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र को जल्द ही जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग से पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद जगी है | उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं रीको लिमिटेड जयपुर अध्यक्ष शिखर अग्रवाल ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भिजवाकर इन दोनों क्षेत्रों में पर्याप्त जलापूर्ति हेतु 6 एमएलडी पानी उपलब्ध करवाने व रीको द्वारा थोक जल आपूर्ति शुल्क वहन करने की भी सहमति प्रदान की है | इस सहमति पर बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष अशोक सुराणा, संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी, कार्यकारिणी सदस्य विजय जैन, मनोज चांडक तथा विशेष आमंत्रित सदस्य शिवकिशोर अग्रवाल, सतीश गोयल, राजीव शर्मा, अजय सेठिया ने शिखर अग्रवाल का आभार प्रकट कर प्रसन्नता व्यक्त की | करणी इंडस्ट्रीज एसोसिएसन अध्यक्ष महेश कोठारी ने बताया कि पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से पीने योग्य पर्याप्त व गुणवत्तायुक्त जल उपलब्ध करवाने के लिए प्रयास किया जा रहा था और इन प्रयासों से करणी औद्योगिक क्षेत्र में पाइप लाइन भी डाल दी गई थी और अब करणी औद्योगिक क्षेत्र की आवासीय कोलोनियों व श्रमिकों को पीने का पानी उपलब्ध होने की संभावनाएं नजर आने लगी है | रीको लिमिटेड द्वारा 350 एकड़ भूमि पर बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र तथा 800 एकड़ भूमी पर करणी औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया हुआ है | साथ ही औद्योगिक भूखंडों के अतिरिक्त रीको द्वारा 2 बीछवाल में तथा 1 करणी में आवासीय कोलोनियाँ भी विकसित की है और वर्तमान में बीछवाल एवं करणी औद्योगिक क्षेत्रों में रीको द्वारा ही भूजल की आपूर्ति की जा रही है जो कि इन क्षेत्रों के लिए नाकाफी भी है और साथ ही यह पानी उच्च टीडीएस वाला है जिसकी गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं है | दोनों क्षेत्रों में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 6 एमएलडी पानी उपलब्ध करवाए जाने से पर्याप्त तथा गुणवत्ता युक्त पानी इकाई मालिकों तथा श्रमिकों को उपलब्ध हो सकेगा | 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel