चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस मनाने से आमजन उत्साहित, प्रदेशभर में हो रहे विभिन्न आयोजन, नई पीढ़ी सांस्कृतिक परंपराओं से हो रही रूबरू

 BBT Times, बीकानेर/जयपुर


मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की दी शुभकामनाएं

जयपुर, 18 मार्च। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नव संवत्सर एवं चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) तथा राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की है। 

श्री शर्मा ने कहा कि चैत्र नवरात्र मातृ शक्ति की आराधना का पर्व है। देवी दुर्गा के नौ रूप मातृ शक्ति की विविधता और महत्ता को दर्शाते हैं। यह पर्व हमें आत्मशुद्धि तथा संयमित जीवन जीने की राह दिखाता है। उन्होंने कहा कि नव संवत्सर हमें नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने तथा प्रदेश और समाज के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नव संवत्सर) के दिन मनाने की पहल गत वर्ष की गई थी, जिसको लेकर आमजन में व्यापक उत्साह है। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य सरकार द्वारा प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह पहल हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel