हिंगलाज माता मंदिर मे गणगौर उत्सव की धूम- खत्री महिला मंडल

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर 19 मार्च । को खत्री महिला मंडल बीकानेर द्वारा गणगौर उत्सव मनाया गया। महिलाएं विशेष रूप से राजपूती पोशाक पहन कर आई  । राजपूती ड्रेस और गहनों में सभी सखियां बहुत सजी-धजी लग रही थी। सभी महिलाएं  छबीली घाटी खत्री चौक पर इकठ्ठा हुई और वहां से ढोल धमाके के साथ नाचते गाते हिंगलाज माता मंदिर पहुंची । हिंगलाज माता मंदिर के मुख्य द्वार पर पर गणगौर, ईशर जी और भाईया जी को तिलक लगाकर मंदिर में लिया गया। सभी महिलाओं ने मिलकर बहुत सुंदर सुंदर गवर के लोकगीत गाए और नृत्य किया। महाआरती के बाद मां हिंगलाज को प्रसाद का भोग लगा कर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। 

कार्यक्रम के समापन में सभी महिलाओं द्वारा माता हिंगलाज का उद्घोष किया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel