BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बढ़ती गैस कीमतों के खिलाफ कांग्रेस की बी ब्लॉक का हल्लाबोल, गोगागेट सर्किल पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

 BBT Times, बीकानेर


बीकानेर, 17 मार्च।। देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और रसोई तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के दामों में हुई भारी बढ़ोतरी के विरोध में आज बीकानेर की सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उतरकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। शहर जिला बी-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (पश्चिम विधानसभा) की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बी-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर के नेतृत्व में आज कार्यकर्ता गोगागेट सर्किल और वल्लभ चौक पर एकत्रित हुए। यहां केंद्र सरकार का पुतला फूंकने और नारेबाजी करने के साथ ही गैस की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।

आम जनता की कमर तोड़ रही महंगाई: सुमित वल्लभ कोचर
प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुमित वल्लभ कोचर ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार गैस की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा:

"आज न केवल रसोई गैस (Domestic LPG), बल्कि व्यावसायिक गैस (Commercial LPG) के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इससे आम परिवार के साथ-साथ छोटे व्यापारी और रेहड़ी-पटरी वाले भी बर्बादी की कगार पर हैं। कांग्रेस पार्टी जनता की इस आवाज को दबने नहीं देगी और सदन से लेकर सड़क तक इस अन्याय के खिलाफ लड़ती रहेगी।" प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
इस विरोध प्रदर्शन में बी-ब्लॉक के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से मनोज चौधरी, जयदीपसिंह जावा, अब्दुल रहमान लोदरा,गोरधनलाल मीणा,  कैलाश गहलोत, पाबूराम नायक, दुर्गादत्त गहलोत और बलराम नायक, सलीम भाटी, देवेन्द्र सोनी, किशन गहलोत, वैभव महनोत, सुमित बिस्सा सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ने बढ़ी हुई कीमतें जल्द वापस नहीं लीं, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel