BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

भामाशाह कन्हैयालाल मूंधड़ा पहुंचे नेत्रहीन छात्रावासित विद्यालय सी एम मूंधड़ा फाऊंडेशन द्वारा निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का किया निरीक्षण

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 13 जनवरी। सी एम मूंधड़ा फाऊंडेशन के मुख्य ट्रस्टी कन्हैयालाल मूंधड़ा एवं श्रीकिशन मूंधड़ा ने ट्रस्ट द्वारा बालिका शिक्षा को बढावा देने के उद्देश्य से राजकीय नेत्रहीन छात्रावासित उच्च माध्यमिक विद्यालय पटेल नगर में निर्माणाधीन बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया | निरीक्षण के दौरान भामाशाह कन्हैयालाल मूंधड़ा ने बताया कि बनने वाला छात्रावास पूर्णतया दिव्यांग बालिकाओं के अनुरूप हो इसके निर्माण तथा स्वरुप में किसी भी प्रकार की कौताही ना बरती जाए | ये दिव्यांग बालिकाएं हमारे देश का भविष्य है और उन्हें भी समाज की मुख्य धारा में रहकर पढने तथा आगे बढ़ने का अधिकार है और मूंधड़ा फाऊंडेशन पूरा प्रयास करेगा कि ये बालिकाएं सर्वसुविधायुक्त छात्रावास में पढ़ लिखकर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन करे | सी एम मूंधड़ा चेरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि शाला प्रबंधन द्वारा ट्रस्ट को अवगत करवाया गया कि छात्रावास के आभाव में आसपास के गाँवों की बच्चियां यहाँ निरंतर शिक्षा के लिए आ नहीं पा रही है जिस पर ट्रस्ट द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 10 कमरों के छात्रावास बनाने की घोषणा कर दी और वर्तमान में निर्माण कार्य जारी है और शीघ्र ही जुलाई माह तक इसका निर्माण भी पूर्ण कर लिया जाएगा | भामाशाह मूंधड़ा के विद्यालय में प्रवेश पर दिव्यांग बालिकाओं ने कन्हैयालाल मूंधड़ा व श्रीकिशन मूंधड़ा का गुलाब भेंट कर स्वागत किया और दिव्यांग बालक एवं बालिकाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर सब का मन मोहा | इस अवसर पर श्रीकिशन मूंधड़ा, अनंतवीर जैन, बाबूलाल सांखला, प्रधानाचार्य अल्ताफ अहमद खान , नवाब अली, आनंद पारीक, देवकिशन यादव, राजदीप यादव, मयंक स्वामी, सलीम, मंजू यादव, वीणा शर्मा, मोनिका पंवार आदि उपस्थित हुए | 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel