वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान आरएसएलडीसी के कौशल केंद्रों पर युवाओं ने ली जल और पर्यावरण संरक्षण की शपथ

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 7 जून। 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' (आरएसएलडीसी) के तहत शनिवार को राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के कौशल केंद्रों पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने जल और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। 
जिला कौशल समन्वयक श्री विवेक शर्मा ने बताया कि पुरानी गिन्नाणी और उदासर में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षणर्थियों को 'वन्दे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' की जानकारी दी और जल का विवेक पूर्ण उपयोग, वर्षा जल और पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए जल व पर्यावरण संरक्षण, हरियालो राजस्थान के तहत पौधारोपण और इनकी देखभाल,  स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान में सबकी भागीदारी जरूरी है। 
इस दौरान दोनों केंद्रों के युवाओं ने जल संरक्षण की शपथ ली। केंद्र प्रभारी मोहित व्यास एवं शिव सैनी ने संकल्प दिलाया और जल के महत्व के बारे में जानकारी दी। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel