निर्जला एकादशी पर जलदाय विभाग ने दर्जनों स्थानों पर उपलब्ध करवाई शीतल जल की सुविधा आमजन को जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित

 BBT Times, बीकानेर

 



बीकानेर, 7 जून। 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' के तहत जलदाय विभाग द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर 'गंगा जल सेवा' कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान आमजन को शीतल जल सेवा मुहैया करवाने के साथ पेयजल के सदुपयोग के लिए भी प्रेरित किया गया। 
विभाग द्वारा शहरी क्षेत्र में पांच तथा ग्रामीण क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों पर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाई गई। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभाग द्वारा कृषि मंडी, रोडवेज बस स्टैंड, श्रीगंगानगर चौराहा, रेलवे स्टेशन तथा डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के पास गंगा जल सेवा संचालित की गई। वहीं खाजूवाला और कोलायत में दो-दो स्थानों पर एवं लूणकरणसर, बज्जू, श्रीडूंगरगढ़, तखतपुर, देशनोक और 6 के केपीएम सहित विभिन्न स्थानों पर जल सेवा कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान आमजन को 'वंदे गंगा, जल संरक्षण जन अभियान' की जानकारी दी गई। साथ ही इसकी गतिविधियों में अधिक से अधिक लोगों को भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel