संविधान दिवस पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी में संविधान की प्रस्तावना का वाचन एवं संवैधानिक मूल्यों पर चर्चा आयोजित

 KBT Times, Bikaner




बीकानेर, संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवबाड़ी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता राजनीति विज्ञान श्री अमरदीप गोदारा द्वारा भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया। साथ ही संविधान से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों, संवैधानिक आदर्शों एवं मूल्यों पर विस्तार से चर्चा प्रस्तुत की गई।

इस अवसर पर श्री गोदारा द्वारा विद्यार्थियों को भारतीय संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों तथा देश की एकता एवं अखंडता के महत्व से अवगत करवाया गया। प्रस्तावना में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता जैसे मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए इनके महत्व को समझाया गया। विद्यार्थियों को संविधान के प्रति सम्मान रखने, लोकतांत्रिक भावना को आत्मसात करने तथा एक जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

उप प्राचार्य श्रीमती अनुपमा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में संविधान के प्रति जागरूकता विकसित करने, लोकतांत्रिक आदर्शों को समझने तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और कर्तव्यबोध की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में उपप्राचार्य श्रीमती अनुपमा शर्मा समेत अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहा। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel