खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को पूर्णिमा और देव दिवाली के पावन संगम पर होगा सुंदरकांड पाठ, भक्ति संगीत से गूंजेगा मंदिर परिसर

 KBT Times, Bikaner


 


बीकानेर। पूर्णिमा और देव दिवाली के पावन अवसर के विशेष धार्मिक संयोग को देखते हुए बीकानेर के खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को धार्मिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर परिसर में दोपहर 3 बजे से भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन रखा गया है।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु सुंदरकांड पाठ का सामूहिक वाचन कर हनुमान जी की महिमा का गुणगान करेंगे। सुंदरकांड पाठ के साथ भक्ति संगीत की विशेष प्रस्तुति भी होगी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहेगा। आयोजन में बाबा का भव्य राम दरबार सजाया जाएगा। साथ ही वीर हनुमान जी का गुणगान कर उनकी महिमा का बखान किया जाएगा।
मंदिर ट्रस्ट के सदस्य ओम जिंदल ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्णिमा और देव दिवाली के पावन संगम को ध्यान में रखते हुए इस धार्मिक आयोजन की तैयारियां की गई हैं। दोपहर 3 बजे शुरू होने वाला सुंदरकांड पाठ भक्ति संगीत और भजनों के साथ संपन्न होगा।
उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर सुंदरकांड पाठ में शामिल होने तथा धर्मलाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel