तकनीक, स्पीड और पावर का संगम: बीकानेर के डोजो से फाइटर्स दिखाएंगे जिला स्तरीय कराटे महाकुंभ में दम!

 KBT Times, Bikaner


 

 

बीकानेर। शहर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बीकानेर डिस्ट्रिक्ट कराटे-डो एसोसिएशन द्वारा 15 नवम्बर 2026 को 7वीं ओकिनावा शोरीन रियू जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में बीकानेर के विभिन्न डोजो (प्रशिक्षण केंद्रों) के सैंकड़ों खिलाड़ी अपनी तकनीक और दमखम का लोहा मनवाएंगे।

एसोसिएशन के महासचिव सेंसई रियाजुद्दीन अंसारी ने बताया कि यह आयोजन शहरवासियों और खेल प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक रहने वाला है। प्रतियोगिता में कराटे की तीन प्रमुख विधाओं काता, कुमिते एवं कोबूडो के हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने को मिलेंगे। महिला एवं पुरुष वर्ग में अलग-अलग आयु और भार श्रेणियों के तहत होने वाले इन मुकाबलों के विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

विशेष प्रशिक्षण शिविर एवं रेफरी: प्रतियोगिता से एक दिन पूर्व शाम को विशेष प्रशिक्षण शिविर रखा गया है, जिसमें ब्लू बेल्ट से ब्लैक बेल्ट स्तर के खिलाड़ी भाग लेंगे। इस शिविर में श्री हेमेन्द्र चौहान (6 डैन ब्लैक बेल्ट) और श्री निशिकांत ठाकुर (4 डैन ब्लैक बेल्ट) खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीकों से रूबरू कराएंगे। यही दोनों वरिष्ठ प्रशिक्षक 15 नवम्बर को होने वाली मुख्य प्रतियोगिता में मुख्य रेफरी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

गरिमामयी उपस्थिति: खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में डॉ. बीरमाराम (ज्वाइंट डायरेक्टर, पशुपालन विभाग बीकानेर), डॉ. अजय गुप्ता (डायरेक्टर, बीकानेर पब्लिक स्कूल), सुश्री कनिका बजाज (डायरेक्टर, जेपीएस स्कूल), डॉ. अबरार पंवार (पूर्व सीएमएचओ बीकानेर), श्री कन्हैया मिश्रा (अध्यक्ष, बीकानेर जिला कराटे-डो एसोसिएशन), श्री वीरेंद्र प्रताप (कोषाध्यक्ष, बीकानेर जिला कराटे-डो एसोसिएशन) एवं श्री रामनिवास कूकना (स्टेट सेक्रेटरी कांग्रेस राजस्थान, पूर्व NSUI प्रेसिडेंट बीकानेर) सहित अनेक गणमान्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन सुप्रसिद्ध उद्घोषक डॉ. अमित पुरोहित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel