केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार, फिर लोकतंत्र किससे बचाना है? पहले अर्जुन राम जी तय करें — भीखाराम

KBHARAT Times, Bikaner



बीकानेर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के बीकानेर दौरे पर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर शहर के प्रवक्ता भीखाराम मेघवाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार, राजस्थान में भाजपा की सरकार, फिर लोकतंत्र किससे बचाना है? पहले अर्जुन राम मेघवाल जी यह तो तय करें।

उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र को भाजपा की नीतियों और सत्ता के दुरुपयोग से बचाने की आवश्यकता है। एसआईआर के माध्यम से मतदाता सूची में गड़बड़ियों और वोट चोरी की आशंकाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मोदी, शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

मेघवाल ने कहा कि मोदी एंड कंपनी को ‘लोकतंत्र बचाओ’ जैसे नारे देना शोभा नहीं देता। लोकतंत्र नारों से नहीं, निष्पक्ष चुनाव, स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं और जनता के मताधिकार की रक्षा से बचता है। भाजपा को दूसरों को उपदेश देने के बजाय पहले अपने शासन में लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित करनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel