रवि जनागल बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व विधानसभा बीकानेर के महासचिव नियुक्त

 KBHARAT Times, Bikaner


 

 

बीकानेर, रवि जनागल बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व विधानसभा बीकानेर के महासचिव नियुक्त शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के निर्देशानुसार आनंद सिंह सोढ़ा ने जारी किया नियुक्ति पत्रबीकानेर।

बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (पूर्व विधानसभा) बीकानेर के अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा ने संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं सक्रियता को ध्यान में रखते हुए शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के निर्देशानुसार रवि जनागल को बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व विधानसभा बीकानेर में महासचिव के पद पर नियुक्त किया है।  

 नियुक्ति पत्र जारी करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सोढ़ा ने विश्वास व्यक्त किया कि रवि जनागल कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका 

निभाएंगे। उन्होंने रवि जनागल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel