KBHARAT Times, Bikaner
समाजसेवी डॉ. रामदेव जी अग्रवाल की सुपुत्री की उपलब्धि पर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई
बीकानेर। शिव शक्ति मलहम के निर्माता एवं समाजसेवी डॉ. रामदेव जी अग्रवाल की सुपुत्री राजश्री अग्रवाल का वेटरिनरी ऑफिसर (पशु चिकित्सा अधिकारी) के पद पर चयन होने पर परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर शुभचिंतकों ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर राजश्री अग्रवाल का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर इंटरनेशनल फोटो जर्नलिस्ट दिनेश गुप्ता, विजय कुमार अग्रवाल, श्रीमती पुष्पा अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, ओम जिंदल एवं उनकी पत्नी ने राजश्री अग्रवाल को राजस्थानी परंपरा के अनुसार उपरना पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही राधा-कृष्ण का चित्र, इत्र एवं मोरपंख भेंट कर उन्हें बधाई दी।
भगवान की कृपा से बेटी ने हासिल किया मुकाम
इस अवसर पर समाजसेवी डॉ. रामदेव जी अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान की कृपा एवं आशीर्वाद से आज उनकी पुत्री राजश्री इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने इस उपलब्धि को परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया।
उल्लेखनीय है कि डॉ. रामदेव जी अग्रवाल समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। वे जले हुए व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार कर मानव सेवा का कार्य करते हैं। उनकी पुत्री के वेटरिनरी ऑफिसर पद पर चयन से परिवार, परिचितों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।
उपस्थित सभी लोगों ने राजश्री अग्रवाल को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सेवाकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

0 Comments