श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्रीरामलीला कला मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित

 KBHARAT Times, Bikaner 




बीकानेर के श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में श्रीरामलीला कला मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित होने वाली रामलीला पश्चिमी राजस्थान के सबसे भव्य और अनुशासित धार्मिक आयोजनों में से एक है। संस्थान के अध्यक्ष श्री गिरिराज जोशी ने बताया की 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस 11-दिवसीय मंचन की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:


• मुख्य आयोजन स्थल: नगरसेठ श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर परिसर (रामलीला मैदान), बीकानेर।

• समय: प्रतिदिन रात्रि 8:00 बजे से प्रभु श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू होता है।


🌟 *इस रामलीला की 5 मुख्य विशेषताएं* 


 *• 23 वर्षों की अटूट परंपरा:* यह संस्थान पिछले 23 वर्षों से लगातार बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है। इस वर्ष भी बीकानेर रोटरी क्लब रॉयल्स के सहयोग से इसका भव्य आयोजन किया जा रहा है।

• *पूर्णतः निःशुल्क और स्वैच्छिक सेवा:* इस रामलीला की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसमें भाग लेने वाले सभी स्थानीय कलाकार और आयोजन समिति के सदस्य बिना किसी पारिश्रमिक (बिना पैसे लिए) के काम करते हैं। कलाकारों की यह सेवा पूरी तरह प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी गहरी आस्था पर टिकी है।

• *कठोर अनुशासन और मर्यादा* : आज के रील और सोशल मीडिया के दौर में भी यहाँ फूहड़पन की कोई जगह नहीं है। मंचन के दौरान सनातन धर्म की मर्यादा और कड़े अनुशासन का पालन किया जाता है।

• *स्थानीय कलाकारों का हुनर:* बीकानेर के स्थानीय कलाकार ही श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण जैसे मुख्य किरदारों को जीवंत करते हैं। उनकी संवाद अदायगी (डायलॉग डिलीवरी) और पारंपरिक वेशभूषा दर्शकों को त्रेतायुग का अहसास कराती है।

• *विशेष महिला गरबा आयोजन:* रामलीला के सांस्कृतिक महत्व को बढ़ाते हुए इस बार 12 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को विशेष महिला गरबा नृत्य का भी आयोजन जोड़ा गया है। 

 *मुख्य प्रसंग और मंचन 

* 

संस्था के सचिव अभिराम दत्त गौड़ के अनुसार 11 दिनों के इस उत्सव में नवरात्र के दौरान प्रतिदिन प्रभु श्रीराम के जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों को दिखाया जाता है:

• शुरुआती दिन: श्रीराम जन्म,बाल राम -लक्ष्मण द्वारा ताड़का वध और अहिल्या उद्धार।

• मुख्य आकर्षण वाले दिन: सीता स्वयंवर, भव्य धनुष यज्ञ और बेहद लोकप्रिय लक्ष्मण-परशुराम संवाद, अंगद -रावण संवाद ।

• उत्तरार्ध: श्रीराम वनगमन, सीता हरण, लंका दहन और अंत में दशहरे के अवसर पर रावण वध व भव्य सजीव झांकियां। संस्था के निर्देशक मखन जोशी बताते है 

यदि आप बीकानेर में हैं, तो रात 8 बजे श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर (पुरानी सिटी) पहुंचकर इस जीवंत सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का हिस्सा बन सकते हैं 11 अक्टूबर से शुरू हुई यह 11-दिवसीय रामलीला अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है:

• आज रात का प्रसंग: 19 अक्टूबर 2026 की रात को रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम की सेना का लंका प्रस्थान, सेतु निर्माण और अंगद-रावण संवाद का बेहद रोमांचक प्रसंग दिखाया जाएगा। आज के मुख्य अतिथि बीकानेर नगर निगम के उप महापौर श्री पंकज गहलोत और भाजयुमो के भूपेंद्र जी शर्मा होंगे|

• आगामी मुख्य प्रसंग 21 अक्टूबर:को रावण वध, विभीषण राज्याभिषेक और भव्य सजीव झांकियों का मंचन होगा समापन के दिन महिला गरबा का दूसरा चरण होगा इसी दिन को भगवान श्री राम का राज्याभिषेक के साथ समापन होगा। इस दिन सभी कलाकारों को सम्मान्नित किया जायेगा 

🌟 **मुख्य कलाकार और नेतृत्व* 

* 

इस रामलीला की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके सभी कलाकार बीकानेर के स्थानीय आम नागरिक या छात्र हैं, जो पूरे समर्पण के साथ सालों से अपनी भूमिका निभा रहे हैं:

• संस्थान के अध्यक्ष: श्री गिरिराज जोशी, जो पिछले 23 वर्षों से इस पूरी रामलीला की व्यवस्था, मंच, प्रकाश और ध्वनि का सफल संचालन संभाल रहे हैं। निर्देशक की भूमिका मक्खन जोशी संस्था के सचिव अभिराम दत्त गौड़, कोषाध्यक्ष कैलाश भादानी आदि कर रहे है पुरे 2 महीने कड़े परिश्रम के बाद किरदार-पात्रों का चयन किया जाता है *

• श्रीराम की भूमिका: स्थानीय युवा कलाकार गिरिराज जोशी ललन पिछले 3 से 4 वर्षों से प्रभु श्रीराम का मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जिनका उद्देश्य नई पीढ़ी को मोबाइल रील्स से दूर कर अपनी सनातनी संस्कृति से जोड़ना है।

• अन्य पात्र: लक्ष्मण साहिल रंगा , सीता प्रशांत आचार्य , हनुमान गोपाल पुरोहित, अंगद और अहिरावण पार्षद और संस्थान के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, परशुराम मखन जोशी, ताड़का और प्राउंटिंग अभिराम गौड़, और रावण संस्थान के कोषाध्यक्ष कैलाश भादानी और अन्य सभी किरदारों के लिए भी शहर के ही अनुभवी रंगमंच कलाकार बिना कोई फीस लिए (निःशुल्क सेवा) त्रेतायुग के इन महान चरित्रों को जीवंत करते हैं।इस पूरी भव्य रामलीला मे संस्थान के सदस्य पवन सोलंकी, नीलेश चतुर्वेदी, यशवर्धन व्यास, नवीन बोड़ा, ललित, शिवराज जोशी, हर्षवर्धन मारु, करणवीर मारु, घनश्याम उपाध्याय, शिवम् उपाध्याय, राधे, जेठाराम जी, राजेश चौधरी,यशपाल सैन,विकाश भदानी और वरिष्ठ कार्यकर्ता रामदेव जी उपाध्याय के साथ अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ता की पूरी फ़ौज दिन -रात व्यवस्था मे लगे रहते है 🙏

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel