नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन का हर वर्ष जोनल अधिवेशन आयोजित किया जाता है इस वर्ष 23वां वार्षिक अधिवेशन 17 वर्षों बाद बीकानेर को करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है

कं भारत टाइम्स, बीकानेर

 


बीकानेर। 23 वाँ वार्षिक अधिवेशन बीकानेर में दिनांक 3 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2026 को रेलवे  स्टेडियम में आयोजित होगा इस अधिवेशन मे मुख्य अतिथि कॉम श्री शिव गोपाल मिश्रा महामंत्री ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन दिल्ली ,कॉम श्री जे. आर.भोसले कार्यकारणी अध्यक्ष ए आई आर एफ दिल्ली एवं कॉम श्री मुकेश माथुर महामंत्री नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन जयपुर एवं कॉम श्री मनोज परिहार जोनल अध्यक्ष जयपुर इस अधिवेशन में बीकानेर शिरकत करेंगे
इसके साथ यूनियन के 23वें अधिवेशन में श्री राजीव सिंह प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर एवं श्री गौरव गोविंद मंडल प्रबंधक बीकानेर विशिष्ट अतिथि होंगे।
                               अधिवेशन में बीकानेर मंडल के सूरतगढ़ ,हनुमानगढ़ ,
श्रीगंगानगर ,सिरसा ,बठिंडा ,लालगढ़ ,बीकानेर ,रतनगढ़ ,चुरु ,हिसार ,लालगढ़ वर्कशॉप (कार्यशाला) की सभी शाखों से सैकड़ो की संख्या मे रेल कर्मचारी इस अधिवेशन में भाग लेंगे ।
ये अधिवेशन प्रत्येक वर्ष ज़ोन के अलग अलग मंडल मे आयोजित होता है बीकानेर मंडल के लिए यह गौरव की बात है कि 2009 के बाद 17 वर्ष बाद इस अधिवेशन का आयोजन कॉम गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव एवं कॉम प्रेम कुमार सैनी की मंडल अध्यक्ष के सानिध्य मे बीकानेर की पावन धरा पर होने जा रहा है।

इस अधिवेशन के लिए बीकानेर मंडल के सभी कर्मचारियों में उत्साह है ।अधिवेशन के लिए कामरेड श्री गणेश वशिष्ठ मंडल सचिव एवं कामरेड प्रेम कुमार सैनी  मंडल अध्यक्ष नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन बीकानेर मंडल ने सभी शाखों की  मीटिंग ली एवं अधिवेशन के लिए मंडल के यूनियन पदाधिकारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिवेशन संबंधित कमेटियों का गठन कर सभी को सफल आयोजन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी सौपी। 
बीकानेर में 23 वे अधिवेशन के सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारी डेलीगेट्स इस की तैयारी ओर सफल आयोजन मे लगे हुए है।
बीकानेर मंडल के पूरे ज़ोन से हजारों की संख्या मे रेल कर्मचारी इस अधिवेशन में भाग लेंगे

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel