महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर के कुलगुरु प्रो0 नरसी राम बिश्नोई से की माननीय राज्यपाल राजस्थान से शिष्टाचार भेंट

KBAHARAT Times, Bikaner

 



    महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के नव-नियुक्त कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् आज राज्यपाल सचिवालय, लोकभवन, जयपुर में माननीय राज्यपाल, राजस्थान श्री हरिभाऊ बागडे जी से शिष्टचार मुलाकात की। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल महोदय के प्रमुख विशेषाधिकारी श्री राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे। 
    कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने विश्वविद्यालय द्वारा संचालित वर्तमान गतिविधियों से अवगत कराते हुए माननीय राज्यपाल महोदय के समक्ष अपनी आगामी कार्ययोजना की प्राथमिकता प्रस्तुत की। प्रो. बिश्नोई ने विश्वविद्यालय में विज्ञान संकाय के नवीन विभागों की स्वीकृति के साथ-साथ रिक्त शैक्षणिक पदों को भरने के संबंध में भी माननीय राज्यपाल महोदय को अवगत कराया। प्रो. बिश्नोई ने बताया कि विश्वविद्यालय के क्षेत्राधिकार में एम.पी.ई.एड. की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण इस क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अन्यत्र जा रहे है। माननीय राज्यपाल महोदय से इस क्षेत्र के खिलाड़ियों की बहु-प्रतीक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग में एम.पी.ई.एड. और बी.पी.एड. पाठ्यक्रम की स्वीकृति हेतु राजस्थान सरकार को निर्देशित करने का आग्रह किया।
    प्रो. बिश्नोई ने माननीय राज्यपाल महोदय को बताया कि आगामी समय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में नवीन रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम प्रारम्भ किये जाएगे जिसके अन्तर्गत विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ कौशल प्रशिक्षण भी अनिवार्य होगा।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel