सलावद राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित, डीईओ कार्यालय में हुआ सम्मान,

KBharat Times, Bikaner


 

बीकानेर, शिक्षा,सामाजिक व पर्यावरण संरक्षण एवं सह शैक्षणिक गतिविधियां सहित विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोतीगढ़ बीकानेर के व्याख्याता मोहर सिंह मीना सलावद को द्वितीय राज्य स्तरीय 'शिक्षक गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। सलावद को ये सम्मान मानव जन जागृति सेवा संस्थान जयपुर की ओर से आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षक गौरव सम्मान समारोह चौमू,जयपुर में मुख्य अतिथि सुबीर कुमार गुप्ता प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा विभाग,विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा,लेखिका डॉ.सुनीता दामिनी गुप्ता,माध्यमिक शिक्षा राजस्थान के डीईओ रामसिंह मीणा,डीवाईएसपी सोनचंद लाड़ना रहे एवं समारोह की अध्यक्षता संस्थान प्रदेशाध्यक्ष सौदागर ने प्रदान किया। सलावद के राज्य स्तरीय 'शिक्षक गौरव सम्मान-2026' से सम्मानित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक (मुख्यालय) बीकानेर में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ.रामगोपाल शर्मा,अतरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी लोकेश आत्रेय ने भी सम्मान किया। डीईओ डॉ.शर्मा ने सलावद को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता और राष्ट्र के भविष्य के मार्गदर्शक होते हैं।  सम्मानित हुए व्याख्याता सलावद अपनी निष्ठा,समर्पण और उत्कृष्ट कार्य से हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। एडीईओ आत्रेय ने कहा कि शिक्षक का सम्मान वास्तव में शिक्षा और समाज के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। इस अवसर पर जय किशन स्वामी शिक्षक संघ रेसटा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई,जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,सुभाष विश्नोई,जिला महामंत्री पवन शर्मा,जिला संरक्षक भंवर लाल आचार्य,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, धीरज बारहठ,ओमशंकर मौर्य,डूंगरदान,अविनाश आसिया आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel