रेसटा के जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में शिक्षा के मुद्दों पर हुआ मंथन, जिला कार्यकारिणी का हुआ निर्वाचन डूडी अध्यक्ष एवं शर्मा बने महामंत्री,

KBHARAT TIMES, Bikaner



बीकानेर :  शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन (रेसटा) जिला शाखा बीकानेर का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हल्दीराम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सूरसागर में प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसमें विभिन्न शैक्षिक एवं शिक्षक हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में जिले भर से आए शिक्षकों ने शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने,विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एडीईओ माध्यमिक बीकानेर लोकेश आत्रेय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों,शिक्षकों की कार्य परिस्थितियों तथा शैक्षिक नवाचारों पर चर्चा की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद ने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए शिक्षक, अभिभावक और विभाग के बीच प्रभावी समन्वय आवश्यक है। सम्मेलन में शिक्षकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कक्षा-कक्ष में नवाचार एवं आधुनिक शिक्षण विधियों के उपयोग पर भी जोर दिया। साथ ही शिक्षक समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। रेसटा पदाधिकारियों जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,संयोजक पवन शर्मा, सह संयोजक अविनाश आसिया,सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा एवं अनिल धारणिया ने सम्मेलन में शामिल शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन शिक्षकों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक रूप से विचार करने का अवसर प्रदान करते हैं। सम्मलेन में संगठन की जिला कार्यकारिणी के चुनाव चुनाव अधिकारी एडीईओ लोकेश आत्रेय एवं प्रदेश पर्यवेक्षक श्याम सुंदर विश्नोई की देखरेख में हुए जिनमें लगातार चौथी बार जिलाध्यक्ष सीता राम डूडी एवं जिला महामंत्री पवन शर्मा सहित जिला मुख्य संरक्षक मुकेश जेवरिया,जिला सभाध्यक्ष गोपाल शर्मा,जिला उप सभाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा,महिला मंत्री डॉ.मोनिका शर्मा,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील शर्मा,अनिल धारणिया,संतोष जनागल,जिला मीडिया चेयरपर्सन अविनाश आसिया,जिला महासचिव ओम शंकर मौर्य,जिला कोषाध्यक्ष डूंगर दान,जिला संगठन मंत्री हरकेश मास्टर,गणेशाराम पंवार,जिला प्रचार मंत्री योगेश कुमार मीणा, पवन राठी,जिला सहलाकार भंवर लाल आचार्य,धीरज बारहठ,
जिला सचिव महिपाल सियाग,पांचू ब्लॉक अध्यक्ष भागी चन्द,हदा ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चंद्र,छतरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन आसेरी,संरक्षक जयसिंह राठौड़,लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गहलोत,नोखा ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग विश्नोई,कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष रामदयाल निर्विरोध निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई।,

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel