विद्यालय समय परिवर्तन स्थगित करने सहित छः सूत्री मांगों को लेकर रेसटा ने सौंपा ज्ञापन

 KBHAART Times, Bikaner



बीकानेर, शिक्षक संघ एलीमेंट्री सेकेंडरी टीचर एसोसिएशन ( रेसटा) राजस्थान की ओर से संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद के नेतृत्व में शिष्टमंडल ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर में माध्यमिक शिक्षा निदेशक के नाम स्टाफ ऑफिसर डॉ. अशोक कुमार शर्मा को छ : सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सलावद ने शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से एक अक्टूबर से विद्यालय समय में प्रस्तावित परिवर्तन को स्थगित करते हुए 15 अक्टूबर तक विद्यालय समय यथावत रखने की मांग की गई। संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई ने कहा कि विद्यालय समय में परिवर्तन से शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को होने वाली व्यावहारिक समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादले करने एवं लंबित पदोन्नतियां पूरी करने,नव पदोन्नत व्याख्याताओं के तबादले करने तथा डीईओ एवं प्राचार्य के 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। रेसटा ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर राधाकृष्ण भवन की तर्ज पर मॉडल केंद्र स्थापित करने की मांग भी रखी। संघ ने शिक्षा विभाग से पांचों मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष मोहर सिंह सलावद,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर विश्नोई,जिलाध्यक्ष सीताराम डूडी,जिला महामंत्री पवन शर्मा,जिला मुख्य संरक्षक मुकेश जेवरिया,सुभाष चंद्र, जिला सुनील शर्मा,गोपाल शर्मा,जिला उप सभाध्यक्ष सीताराम शर्मा,जिला प्रचार मंत्री योगेश कुमार मीणा आदि उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel