सत्ता का अहंकार छोड़कर संविधान की मर्यादा में काम करे सरकार : बी.डी. कल्ला

KBHARAT Times, Bikaner


 

बीकानेर। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बी.डी. कल्ला ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार को सत्ता के अहंकार से बाहर निकलकर संविधान की मर्यादाओं के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की भूमिका और अधिकारों का सम्मान किया जाना जरूरी है।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस एवं प्रशासन से भी मांग की कि वे किसी भी राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर निष्पक्ष भूमिका निभाएं। नेताओं का कहना था कि सरकारी तंत्र के कथित दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगनी चाहिए तथा सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को स्वतंत्र रूप से अपने निर्णय लेने का अधिकार मिलना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रशासन का दायित्व निष्पक्षता के साथ कानून के अनुसार कार्य करना है। किसी भी प्रकार का राजनीतिक हस्तक्षेप प्रशासनिक व्यवस्था की विश्वसनीयता को प्रभावित करता है। उन्होंने सरकार से संविधान एवं लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग की।

जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस संबंध में जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भी सक्रिय रहा। प्रतिनिधिमंडल में हजारीमल देवड़ा, पीर जफर शाह, आनंद सिंह सोढ़ा, नितिन वत्सस, सुमित कोचर, पूनम चंद भाम्भू, शहजाद भुट्टा, भीखाराम कडेला, ताहिर हसन, राजकुमारी व्यास, सुरेंद्र सिंह राठौड़, हंसराज बिश्नोई, जयदीपसिंह जावा, योगेश गहलोत, कन्हैयालाल जोशी, मनोज मूण्ड, गिरधर जोशी, बलराम नायक, नासिर शहजाद तंवर, करणीसिंह राजपुरोहित, रामदेव, शेरशाह, सफी मोहम्मद, आरिफ खान, हसन अली, अशरफ खान, पूनम चंद भाम्भू, कमल गोयल, मैक्स नायक और सोहनलाल मेघवाल सहित कांग्रेसजन शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी संविधान के प्रति जवाबदेह रहते हुए जनता के हित में कार्य करने की है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्षता बनाए रखने और निर्वाचित प्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel