नगरीय निकाय आम चुनाव : जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 27 अगस्त। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के संदर्भ में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रथम रेण्डमाईजेशन गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन, रिटर्निंग अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बैलेट यूनिट (बीयू) और कंट्रोल यूनिट (सीयू) मशीनों की संख्या का निर्धारण नगर निगम एवं प्रत्येक नगर पालिका के मतदान केन्द्रों की संख्या से बीस प्रतिशत अधिक (120 प्रतिशत) किया गया है। 

उन्होंने बताया कि जिले की 6 नगर पालिका एवं 1 नगर निगम क्षेत्र में कुल 687 मतदान केन्द्र (451 नगर निगम एवं 236 नगर पालिका) निर्धारित किए गए हैं। इसकी अनुपालना में प्रथम रेण्डमाईजेशन के लिए निर्वाचन आयोग के ईवीएम ट्रेकिंग सॉफ्टवेयर में ई-सूची पर 874 बीयू एवं 893 सीयू का आवंटन किया गया।
 
इनमें बीकानेर नगर निगम के लिए कुल 542 बीयू व 542 सीयू आवंटित की गई। इसी श्रृंखला में नगर पालिका खाजूवाला के लिए 24 बीयू एवं 24 सीयू, नगर पालिका नापासर के लिए 30 बीयू एवं 30 सीयू, नगर पालिका श्रीडूंगरगढ़ के लिए 62 बीयू एवं 62 सीयू, नगर पालिका नोखा के लिए 96 बीयू एवं 96 सीयू, नगर पालिका देशनोक के लिए 30 बीयू एवं 30 सीयू एवं नगर पालिका लूणकरणसर के लिए 42 बीयू एवं 42 सीयू आवंटित की गई।

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, ईवीएम प्रकोष्ठ प्रभारी श्री रणजीत बिजारणियां, सहायक प्रभारी श्री भवानी प्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के श्री राजेंद्र पवार, श्री दिलीप सिंह आडसर और श्री कौशल शर्मा कांग्रेस के श्री प्रहलाद सिंह मार्शल, आरएलपी के श्री राम निवास तथा सीपीएम के श्री सुरेंद्र सिंह सहित समस्त रिटर्निंग अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel