ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस-ए-मोहम्मदी का पुष्पवर्षा से स्वागत

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 26 अगस्त। ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर बुधवार को निकाले गए जुलूस-ए-मोहम्मदी का कोटगेट मंडल कांग्रेस टीम की ओर से भव्य स्वागत किया गया। मंडल अध्यक्ष इस्माइल खिलजी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया और ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी।

जुलूस के कोटगेट क्षेत्र में पहुंचने पर मंडल टीम के कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह एवं भाईचारे के साथ स्वागत किया। इस दौरान जुलूस में शामिल लोगों पर फूल बरसाए गए। स्वागत कार्यक्रम के दौरान धार्मिक सद्भाव, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

मंडल अध्यक्ष इस्माइल खिलजी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का पर्व प्रेम, शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे धार्मिक आयोजनों में सभी समुदायों की सहभागिता सामाजिक सौहार्द को मजबूत करती है। उन्होंने सभी मुस्लिम समाज के लोगों को ईद मिलादुन्नबी की शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में कोटगेट मंडल की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यकर्ताओं ने जुलूस के स्वागत के दौरान व्यवस्थाओं में भी सहयोग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel