कं भारत टाइम्स, बीकानेर
बीकानेर, 3 अगस्त। कोटगेट मंडल अध्यक्ष इस्माइल खिलजी के नेतृत्व में सोमवार को सेटेलाइट अस्पताल, बीकानेर में लंबे समय से बनी हुई सीवर लाइन की समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में अस्पताल परिसर में सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा आमजन और मरीजों को हो रही परेशानी का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सीवर लाइन जाम रहने से अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल कर्मियों को लगातार असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द आवश्यक कार्रवाई कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की।
इस दौरान कोटगेट मंडल की टीम भी उपस्थित रही। प्रतिनिधिमंडल में मंडल महामंत्री नरेश नायक, उपाध्यक्ष योगेश, वार्ड अध्यक्ष मुकेश नायक, गोपाल जावा, निर्मल पंडित, विशाल नायक, रिहान खिलजी, शोएब खिलजी, बंटू पारीक, निशांत पारीक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 Comments