BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

वन महोत्सव के तहत आईजीएनपी स्कूल में पौधारोपण

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर 




बीकानेर, 7 अगस्त। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आईजीएनपी कॉलोनी में वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत एक पेड़ मां के नाम सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में करीब 101 पौधे लगाए गए।


कार्यक्रम में शाला प्रधानाचार्य श्री योगेश्वर कुमार साध ने उपवन संरक्षक श्री जी. वेंकटेश, सहायक वन संरक्षक श्री सत्यपाल, रिटायर्ड उपवन संरक्षक श्री भीम सिंह सोलंकी क्षेत्रीय वन अधिकारी श्री जीवराज एवं श्री महावीर रूहिल का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर वन महोत्सव के तहत पेड़ों की रंगोली सजाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राउमावि का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।


प्रधानाचार्य ने वन विभाग का सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel