BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 26 जुलाई। दिल्ली में कांग्रेस नेताओं के साथ हुई पुलिस कार्रवाई और वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बीकानेर कांग्रेस कमेटी (पूर्व विधानसभा) के नेतृत्व में रविवार को जिला कलेक्ट्रेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।

जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि दिल्ली में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी सहित कई सांसद और नेता प्रधानमंत्री आवास के निकट शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी सहित कई नेताओं को हिरासत में लिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की।

प्रदर्शन का नेतृत्व ए एवं बी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (पूर्व विधानसभा) के अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा और शहजाद खान भूटौ ने किया। दोनों नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने वाले जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ बलपूर्वक कार्रवाई करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल अपने पद से इस्तीफा दें तथा विपक्षी नेताओं के साथ हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रमजान अली कच्छावा, सरदार अमरीक सिंह, पार्षद सुभाष स्वामी, यूनुस अली, सत्तार अली, सुरेंद्र सिंह राठौड़, ताहिर हसन, बाबा खान, मनोज जनागल, प्रफुल्ल हटीला, पट्टू महाराज, प्रेम रतन, पूर्व पार्षद कुंभाराम, पार्षद वसीम, फिरोज अब्बासी, फिरोज भाटी, रमजान रंगरेज, जयदीप सिंह जावा, महबूब रंगरेज, जयकिशन गहलोत, रामनाथ आचार्य, धनसुख, ओमप्रकाश लोहिया, पूनमचंद रिख, मंडल अध्यक्ष जाकिर हुसैन, शिवप्रकाश सारस्वत, निर्मल बिश्नोई, सुरेश वाल्मीकि, विजय सिंह शेखावत, राजीव बिश्नोई, मंडल अध्यक्ष अब्दुल रहमान लोदरा, राजू पंडित, मंडल अध्यक्ष विजयपाल गोदारा, मुबारक हुसैन, विनय आचार्य सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है। यदि विपक्ष की आवाज को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया जाएगा तो कांग्रेस पूरे देश में लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अ

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel