KBharat Times, कोटा
कोटा, 13 जुलाई। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज, जिला शाखा कोटा के तत्वावधान में आयोजित कार्यकारिणी शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की सैकड़ों प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी माननीय सुमित चंदेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली प्रभारी राकेश उज्जैनवाल,दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष-वेद प्रकाश ढकोलिया, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष विकास चौहान, प्रदेश महामंत्री रामपाल भारती, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष खेमराज कलोसिया,हरपाल सिंह राणा,पुर्व उपाध्यक्ष गुरु नानक देव से कल्याण बोर्ड राज० तथा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राकेश बोयत की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनय नरवाल ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता ही समाज की वास्तविक शक्ति है तथा प्रतिभाओं का सम्मान समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।
समारोह में नवगठित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई। अतिथियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष धामनिया, डॉ. संजय गुप्ता, दिनेश भारती, राकेश सोनवाल, राजेंद्र बौद्ध, सत्यनारायण झावा,जयकरण तम्मोली,सोनू संगत, राजू चंडालिया,सुधीश तम्मोली,रामरतन संगत, चोथमल जी नरवाल,बुद्धि प्रकाश माली,अजय कलोसिया,शंकर तेजी,टिक्कू माली,सोनू चंदेल, अंकित टांक सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन जिला शाखा की टीम द्वारा किया गया। पूरे समारोह में उत्साह,अनुशासन और सामाजिक एकता का उत्कृष्ट वातावरण देखने को मिला, जिससे महिला,पुरूषो,युवाओ,ने आयोजन अत्यंत भव्य एवं ऐतिहासिक सम्पन्न हुआ।

0 Comments