BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर गौरव सम्मान से सम्मानित हुए लिम्का बुक रिकॉर्डधारी धर्मेंद्र अग्रवाल

  कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 26 जुलाई। सोशल मीडिया 'मन की बात' के सदस्यों एवं हम भारत के लोग (एकता मंच) के संयुक्त तत्वावधान में होटल बीकालाल में आयोजित भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने वाले प्रख्यात नवाचारक धर्मेंद्र अग्रवाल को "बीकानेर गौरव सम्मान" से अलंकृत किया गया। यह सम्मान उन्हें अपनी अनूठी रचनात्मक उपलब्धियों, सामाजिक सरोकारों और बीकानेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए प्रदान किया गया। समारोह अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता के सानिध्य में संपन्न हुआ।


समारोह में वक्ताओं ने कहा कि धर्मेंद्र अग्रवाल ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और नवाचार से बीकानेर की पहचान पूरे देश में स्थापित की है। उन्होंने 151 प्रकार की पानी-पूरी, 56 किलोग्राम की विशाल आलू टिक्की तथा देश का सबसे बड़ा समोसा बनाकर लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान प्राप्त किया। उनकी इन उपलब्धियों ने न केवल बीकानेर बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।


वक्ताओं ने बताया कि धर्मेंद्र अग्रवाल केवल रिकॉर्ड बनाने तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि उन्होंने समय-समय पर सामाजिक जागरूकता अभियानों में भी सक्रिय भूमिका निभाई। विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों के दौरान उन्होंने पिचकों (रंगोली शैली) के माध्यम से "मतदान अवश्य करें" का प्रभावशाली संदेश देकर मतदाताओं को जागरूक किया। वहीं ओलंपिक में भारत के 100 से अधिक पदक जीतने पर पिचकों से अभिनंदन संदेश तैयार कर देश के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ नक्षिता अग्रवाल द्वारा धर्मेंद्र अग्रवाल का तिलक एवं स्वागत कर किया गया। इसके पश्चात विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. रामदेव अग्रवाल, बृजलाल मित्तल एवं बृज जिंदल ने साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया, जबकि डॉ. मोहित बंसल ने माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खाटू श्याम मंदिर, खाटू श्याम मंदिर जयपुर रोड के सदस्य बृजमोहन जिंदल ने सभी अतिथियों को इत्र एवं मोरपंख भेंट कर भारतीय संस्कृति, सौहार्द और सम्मान की परंपरा का संदेश दिया।


हम भारत के लोग (एकता मंच) के संयोजक सुमित वल्लभ कोचर एवं अध्यक्ष जयदीपसिंह जावा ने धर्मेंद्र अग्रवाल को "बीकानेर गौरव सम्मान" प्रदान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


कार्यक्रम में योगेश झा, दीपेश अग्रवाल, प्रदीप चौहान, नौशाद अली, अनिल बंसल, प्रशांत अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, पवन सारस्वत, सुशील बंसल सहित संजीव गोयल नरेश अग्रवाल अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अंत में करुण बंसल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र अग्रवाल की उपलब्धियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके जैसे प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों का सम्मान समाज में नवाचार, सकारात्मक सोच और उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा देता है।


समारोह के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने धर्मेंद्र अग्रवाल को "बीकानेर का गौरव" बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी अपनी रचनात्मक प्रतिभा और सामाजिक योगदान से बीकानेर, राजस्थान और देश का नाम नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel