BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

गुरु पूर्णिमा पर अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता का सम्मान

कं भारत टाइम्स, बीकानेर 


 


बीकानेर, 29 जुलाई।  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री जैन पब्लिक स्कूल में आयोजित एक सादे एवं गरिमामय समारोह में अंतरराष्ट्रीय फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता का सम्मान किया गया। विद्यालय परिवार ने पत्रकारिता एवं फोटोग्राफी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, समर्पण और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी एवं विद्यालय के मैनेजर विश्वजीत गौड़ ने दिनेश गुप्ता को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और दिनेश गुप्ता अपने कैमरे के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने ला रहे हैं।

समारोह के दौरान विद्यालय परिवार ने दिनेश गुप्ता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel