BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव-2026: अधिकारियों-कर्मचारियों को ईएमएस पोर्टल अपडेट करने के निर्देश

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 27 जुलाई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशांत जैन ने पंचायत राज संस्थाओं एवं नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 की तैयारियों के तहत जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इलेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम (ईएमएस) पोर्टल पर अपना विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

आदेश के अनुसार मतदान, मतगणना एवं अन्य निर्वाचन कार्यों में नियुक्त किए जाने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को 1 अगस्त 2026 तक ईएमएस पोर्टल पर अपनी जानकारी अद्यतन कर लॉक करनी होगी। साथ ही डीडीओ कोड, पे-मैनेजर आईडी तथा पासवर्ड के माध्यम से विभागीय अधिकारियों को भी संबंधित कर्मचारियों का विवरण अपडेट कर लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।

पोर्टल पर जानकारी लॉक करने के बाद हार्ड कॉपी पर हस्ताक्षर कर संबंधित कार्यालय में जमा करानी होगी। निर्धारित तिथि तक विवरण अपडेट नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों का 2 अगस्त 2026 से सभी प्रकार के बिलों का आहरण रोक दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईएमएस पोर्टल अपडेट करने में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (दूरभाष 0151-2226027) से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने निर्वाचन कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध बताते हुए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel