BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

कक्षा 9 से 12 में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक बढ़ी!

 KBharat Times, बीकानेर

 


बीकानेर, 11 जुलाई।  राजस्थान सरकार ने कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 25 जुलाई 2026 कर दी है। पहले यह तिथि 11 जुलाई निर्धारित थी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह निर्णय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने तथा अनामांकित एवं ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से लिया गया है। राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों में अब 25 जुलाई तक प्रवेश दिए जाएंगे।

 वहीं कक्षा 1 से 8 तक प्रवेश पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान जारी रहेंगे। निदेशालय ने सभी जिला व ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को संशोधित समय-सीमा के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। अन्य सभी पूर्व आदेश यथावत लागू रहेंगे। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel