BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

योगिनी एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में होगा भव्य पुष्प श्रृंगार, पूरे दिन होंगे दर्शन

 KBharat Times, बीकानेर



बीकानेर, 7 जुलाई। योगिनी एकादशी के पावन अवसर पर 10 जुलाई को बीकानेर-जयपुर रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन होंगे। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बाबा श्याम के दर्शन प्रातःकाल से रात्रि  10:00 बजे तक पूरे दिन खुले रहेंगे। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा तथा भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
मंदिर समिति के अनुसार योगिनी एकादशी पर बाबा श्री खाटू श्याम का अलौकिक एवं भव्य श्रृंगार विशेष रूप से दिल्ली से मंगाए गए सुगंधित एवं रंग-बिरंगे फूलों से किया जाएगा। फूलों की मनमोहक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
इस अवसर पर बाबा श्याम को मौसम के ताजे एवं विभिन्न प्रकार के फलों का विशेष भोग अर्पित किया जाएगा। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल रहेगा तथा श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करेंगे।
भीषण गर्मी को देखते हुए मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। पेयजल, शीतल जल, छाया, पंखों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था रहेगी, ताकि दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मंदिर समिति ने बीकानेर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से योगिनी एकादशी के इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर अब बाबा के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करे 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel