REET अभ्यर्थियों का निदेशालय पर अनिश्चितकालीन धरना, नियुक्ति की उठाई मांग

कं भारत टाइम्स, बीकानेर
 

बीकानेर, 29 जुलाई। REET-2022 विशेष शिक्षा (लेवल-2) के 58 चयनित अभ्यर्थियों ने जिला आवंटन एवं नियुक्ति की मांग को लेकर बुधवार से शिक्षा निदेशालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।
अभ्यर्थियों का कहना है कि REET-2022 विशेष शिक्षा (लेवल-2) का परिणाम 10 अक्टूबर 2025 को घोषित हुआ था, लेकिन परिणाम जारी हुए करीब 9 माह बीत जाने के बावजूद अब तक जिला आवंटन नहीं किया गया है।
अभ्यर्थियों ने बताया कि शिक्षा निदेशक ने 22 अप्रैल 2026 को स्वयं शासन को पत्र लिखकर 58 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने की अनुशंसा की थी, लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया।
धरने पर बैठे अभ्यर्थियों ने सरकार से शीघ्र जिला आवंटन जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की है। उनका कहना है कि लंबे समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित अभ्यर्थियों के साथ न्याय किया जाए।

 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel