BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, जगह-जगह हुई आरती एवं प्रसाद वितरण

 कं भारत टाइम्स, बीकानेर

 


बीकानेर, 16 जुलाई । भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा रविवार को श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ निकाली गई। जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के संरक्षक द्वारका प्रसाद पचीसिया की अगुवाई में निकली रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। "जय जगन्नाथ" के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। रथयात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। 

अनेक स्थानों पर भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और सेवा कार्य भी आयोजित किए गए। समिति अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां और पारंपरिक वाद्ययंत्र श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने कहा कि समिति के सभी पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से रथयात्रा शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई।

 रथयात्रा में बीकाजी की मैनेजिंग डायरेक्टर सुशीला देवी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, संत सरजू दास महाराज, श्रीधरानंद सरस्वती महाराज, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री निखिलेश, वीरेंद्र किराड़ू, वेद व्यास, मोहन सुराणा, गोपाल अग्रवाल, पीयूष सिंघवी, लोकेश चतुर्वेदी, बजरंग तंवर, रामकुमार व्यास, कवि शिव दाधीच, राजेंद्र जोशी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग पर धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel