BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

शिक्षित लूणकरणसर–विकसित लूणकरणसर के संकल्प के साथ रायसर के नए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का खाद्य मंत्री गोदारा ने किया लोकार्पण

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



4.49 करोड़ की लागत से निर्मित आधुनिक विद्यालय राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम, खाद्य मंत्री ने की विकास कार्यों की घोषणाएं

 रायसर में ही 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का भी खाद्य मंत्री श्री गोदारा में किया शिलान्यास

बीकानेर,25 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शनिवार को रायसर में 4 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नए भवन का लोकार्पण किया। समग्र शिक्षा अभियान (समसा) के तहत निर्मित इस आधुनिक विद्यालय में 24 कक्षाएं, विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर लैब तथा दो पुस्तकालयों का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

अपने संबोधन में खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि “शिक्षित लूणकरणसर–विकसित लूणकरणसर” के संकल्प के साथ क्षेत्र में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालयों में नए कक्षों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यालय में फर्नीचर के लिए विधायक कोष से 5 लाख रुपये तथा बच्चों के लिए झूलों की व्यवस्था हेतु 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

श्री गोदारा ने कहा कि लूणकरणसर विधानसभा में 36 उप सवास्थ्य केंद्र तैयार किए जा रहे हैं जिसमे से 25 तैयार हैं प्रत्येक की लागत 22 लाख है रायसर के ही श्री राजेंद्र सिंह भाटी द्वारा नए स्कूल के लिए 1 बीघा से भी अधिक भूमि दान देने को लेकर श्री गोदारा में उनकी प्रशंसा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) श्री रामगोपाल शर्मा, पूर्व प्रधान श्री राजकुमार कसवां, पंचायत समिति के पूर्व सदस्य श्री जुगल सिंह, श्री राजपाल सिंह शेखावत सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 4.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह पहला सरकारी विद्यालय है, जो विशेष रूप से बालिका शिक्षा को नई दिशा देने वाला मील का पत्थर सिद्ध होगा।

वक्ताओं ने खाद्य मंत्री श्री गोदारा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना में लगभग एक करोड़ जरूरतमंद लोगों को जोड़कर ऐतिहासिक कार्य किया है। साथ ही ‘गिवअप अभियान’ के माध्यम से प्रदेशभर में लगभग 82 लाख लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा, जिससे पात्र एवं जरूरतमंद परिवारों को योजना से जोड़ना संभव हुआ। इस अवसर पर खाद्य मंत्री एवं अतिथियों ने खाद्य सुरक्षा योजना में नव चयनित करीब आधा दर्जन लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा अधिकार पत्र भी वितरित किए।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से हुआ। इसके पश्चात मुख्य अतिथि श्री सुमित गोदारा सहित सभी अतिथियों का साफा पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मी नारायण स्वामी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन यूसीईओ श्री शक्ति प्रसन्न बीठू ने किया।

कार्यक्रम में सीडीईओ श्री महेंद्र शर्मा, एडीपीसी श्री कृष्ण कुमार बिश्नोई, खाद्य विभाग के प्रवर्तन अधिकारी श्री मनीष अवस्थी, श्री दीनदयाल भाटी, पूर्व सरपंच श्री रामदयाल, श्री रामनिवास खीचड़, श्री भूरसिंह, श्री दीपा राम नायक, श्री राजेंद्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 रायसर में ही उप स्वास्थ्य केंद्र का भी खाद्य मंत्री श्री गोदारा में किया शिलान्यास

कार्यक्रम के समापन के बाद खाद्य मंत्री श्री सुमित गोदारा ने रायसर में ही 55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम का समापन “शिक्षित लूणकरणसर–विकसित लूणकरणसर” के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel