"मरू लहरिया सीजन 2" के पोस्टर का विमोचन-बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि बाईसा द्वारा

कं भारत टाइम्स, बीकानेर



बीकानेर, 25 जुलाई।  मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित "मरू लहरिया सीजन 2" के पोस्टर का विमोचन बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि बाईसा के कर-कमलों द्वारा किया गया।
संस्था की संस्थापक  श्रीमती उषा कंवर ने उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से इस सांस्कृतिक आयोजन को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे। सभी ने "मरू लहरिया सीजन  2" को राजस्थान की लोक संस्कृति एवं प्रतिभाओं को समर्पित एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel