BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने किया रथों का पूजन मंदिर में हवन-पूजन सम्पन्न, 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की भव्य रथयात्रा

कं भारत टाइम्स, बीकानेर

 




बीकानेर, 15 जुलाई। शहर में 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रथयात्रा से एक दिन पूर्व भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा के रथों का विधि-विधान से पूजन किया गया। मंदिर के नवनियुक्त संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तीनों रथों का पूजन-अर्चन कर रथयात्रा की सफलता एवं जनकल्याण की कामना की।

 इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष हवन एवं धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए गए, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर प्रदेश एवं समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। पूजन के बाद रथयात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समिति के अध्यक्ष घनश्याम लखानी ने बताया कि इस वर्ष मंदिर समिति के नवनियुक्त संरक्षक द्वारकाप्रसाद पचीसिया के अनुभव, मार्गदर्शन और सहयोग से मंदिर के विकास कार्यों में नई गति आई है।

 उनके नेतृत्व में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का भी विस्तार हो रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 

पूजन एवं हवन कार्यक्रम में पुजारी परिवार से गणेश पांडे, पीयूष सिंघवी, वीरेंद्र किराडू सहित अनेक श्रद्धालु एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने रथयात्रा के सफल आयोजन की कामना करते हुए मंदिर में यात्रा संबंधी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। समिति ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 16 जुलाई को आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel