BBT Times, बीकानेर
बीकानेर, 15 जून। जिला कलेक्टर एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री निशांत जैन ने सोमवार को प्राधिकरण कार्यालय में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर के कार्यों का अवलोकन किया और राज्य सरकार की मंशा के अनुसार अधिक से अधिक लोगों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आमजन द्वारा शिविर में उपस्थित होकर पट्टे बनाने की प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की जानकारी ली जा रही है। शहरी सेवा शिविर में आम-जन द्वारा प्राधिकरण के पट्टा, नामांतरण, लीज-मनी, भवन निर्माण स्वीकृति, बेचान एवं ऋण अनापत्ति प्रमाण पत्र, उपविभाजन एवं पुनःगठन, 90ए, स्ट्रीट लाइट मरम्मत का कार्य सेवाओं के लिए आवेदन किया जा रहा है।
सोमवार को बीडीए आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनिचामी, श्रीमती सुमन छाजेड़ने भी कैंप का अवलोकन किया गया। उपायुक्त श्री ऋषि सुधांशु पांडे और श्री कुणाल राहड़, तहसीलदार श्री महेंद्र सिंह रतनू, वरिष्ठ सहायक अनिल आचार्य, कनिष्ठ सहायक श्री अलोक सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
कैंप में कार्यों की प्रगति एवं पट्टा वितरण का कार्य आयुक्त के मार्गदर्शन में उपायुक्त जोन-ए द्वारा आमजन को पट्टों का वितरण किया गया।
शहरी सेवा शिविर में दिनांक 12.06.2026 एवं 15.06.2026 को प्राप्त सेवाओं की रिपोर्ट :-
शहरी सेवा शिविर में पट्टे के कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिनकी जाँच शिविर स्थल पर ही प्राधिकरण के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा की जा रही है। प्राप्त आवेदनों में से कुल 86 आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है। भवन निर्माण स्वीकृति के कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 33 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है, नामांतरण के कुल 84 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 68 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है। बकाया लीज-मनी जमा करवाकर फ्री होल्ड के लिए के कुल 18 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 15 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है। भू-उपयोग परिवर्तन के कुल 4 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1 आवेदन का निस्तारण कर दिया गया है, शेष आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।

0 Comments