BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

बीकानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढे भरकर मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

 Kanchan Times Today, बीकानेर

 


बीकानेर, 19 जून।  बीकानेर में शहर कांग्रेस के बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी का जन्मदिन जनसेवा के कार्यों के साथ मनाया। इस अवसर पर शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को मिट्टी डालकर भरा गया और आमजन को राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।


बी ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर ने कहा कि नगर निगम और प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर की कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार अभियान चलाकर बीकानेर की सड़कों के गड्ढों को मिट्टी से भरने का कार्य करेंगे।


मनोज चौधरी ने बताया कि राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज से पूरे एक सप्ताह तक "सेवा पखवाड़ा" मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत विभिन्न जनहित एवं सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।


SMD प्रदेश महासचिव जयदीपसिंह जावा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के दौरान श्रमदान कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता, जनसहयोग और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भाग लेकर समाज सेवा का संदेश देंगे।


इस अवसर पर मनोज चौधरी, सुमित कोचर, जयदीप सिंह जावा, दुर्गादत्त गहलोत, राजेश पुनिया, महबूब रंगरेज, अब्दुल रहमान लोदरा, बलराम नायक, सुभाष झाजड़ा, गणेश गोस्वामी, डी सी गहलोत, जाकिर हुसैन, सलीम भाटी, केसरी चंद, सद्दाम हुसैन, सलीम राजू, मयंक व्यास, भाई नायक, संतोष नायक सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सड़क के गड्ढों को भरने के कार्य में भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनसेवा ही राहुल गांधी के विचारों की सबसे बड़ी प्रेरणा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel