राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड मे सुमेरा सलीम क़ुरैशी ने 95.67 प्रतिशत लेकर समाज में बड़ी उपलब्धि पाई

 BBT Times, बीकानेर




बीकानेर, 24 मार्च। आज राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट आने पर रेलवे कर्मचारी नेता मोहम्मद सलीम क़ुरैशी की पुत्री सुमेरा सलीम क़ुरैशी ने RBSE
कक्षा 10 मे 95.67% लेकर समाज का नाम रोशन किया ।
एस एस कान्वेंट स्कूल बीकानेर की नियमित छात्रा ने ये उपलब्धि काृ श्रेय अपनी माता शेरबानो क़ुरैशी एडवोकेट , पिता मोहम्मद सलीम क़ुरैशी (रेलवे) के साथ स्कूल के प्रिंसिपल शैलेन्द्र सिंह, दीपेंद्र सिंह ,समस्त स्टाफ आदि को दिया।
इन उपलब्धि पर  परिवार के साथ सभी गणमान्य लोगों के बधाई का तांता लगा रहा..
बचपन से ही पढ़ाई का शौक ओर क्लास फर्स्ट से क्लास दस तक के सफर में सभी क्लास में प्रथम स्थान रहने वाली सुमेरा क़ुरैशी को पढ़ाई के साथ स्पोर्ट्स,एवं घूमने का शौक भी है । 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel