पावन नवरात्रि पर्व के अवसर पर माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

 BBT Times, बीकानेर


बीबीटी टाइम्स के सम्पादक दिनेश गुप्ता की ख़बर

बीकानेर, 27 मार्च । अमरसिंहपुरा स्थित वैष्णो देवी–सोमारनाथ महादेव मंदिर में पावन नवरात्रि पर्व के अवसर पर पिछले नौ दिनों से माता रानी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना का क्रम निरंतर जारी रहा। शुक्रवार को नवमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया गया, जिसमें कन्या पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन प्रमुख रूप से संपन्न हुआ।


इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मोहल्लेवासियों के साथ-साथ बीकानेर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और उल्लासमय बना रहा।


मंदिर संस्थापक श्याम सिंह राजवी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। नवमी के दिन आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों का सराहनीय योगदान रहा।


उन्होंने बताया कि इस आयोजन में मुख्य रूप से श्याम सिंह राजवी, एडवोकेट अजय पुरोहित, मुकेश आडूजा, यशवंत सिंह राजवी, नत्थू कच्छावा, श्याम सुंदर सिंह, निरमाजी, घनश्यामजी, किशनजी, नवनीत सिंह भादौरिया एवं प्रशांत तंवर सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


सभी के सहयोग से यह धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। नवरात्रि के इस पावन पर्व ने क्षेत्र में धार्मिक आस्था, एकता और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश भी दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel