BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

मून्धड़ा परिवार द्वारा रोटरी क्लब की प्रेरणा से अपना घर वृद्धाश्रम, बीकानेर में लाइफ सेविंग एम्बुलेंस भेंट

 BBT Times, बीकानेर





बीकानेर, 12 दिसम्बर। बीकानेर के भामाशाह मून्धड़ा परिवार के सदस्य विजय मोहन मून्धड़ा ने अपनी मातृभूमी बीकानेर मे संचालित अपनाघर वृद्धाश्रम में निवास करने वाले 250 प्रभुजी की आपातकालीन सेवाओं को मद्देनजर रखते हुए एक लाईफ सेविंग इक्विपमेंट से सुसज्जित एम्बुलेस भेट की।


रोटल क्लब अध्यक्ष दीन दयाल व्यास ने बताया कि बीकानेर के प्रमुख उद्योगपति एवं समाजसेवी हरिमोहन, शशिमोहन मून्धड़ा से संपर्क करने पर उनके प्रयास से विलोवुड लिमिटेड कलकत्ता द्वारा यह एम्बुलेंस प्रदान की गई है।


प्रकल्प समन्वयक रोटेरियन किशन मून्धड़ा ने बताया इस एम्बूलेंस को रोटरी इन्टरनेशनल डिस्ट्रिक्ट का 5 सदस्यीय एक दल अमेरिका से बीकानेर आगमन पर दल सदस्यों तथा पूर्व प्रान्तपाल अनिल माहेश्वरी, प्रान्तपाल निर्वाचित मनीष तापड़िया के कर कमलों द्वारा अपनाघर वृद्धाश्रम के अध्यक्ष अशोक मुन्धड़ा एवं उनकी टीम को एम्बुलेंस सुपुर्द की गई।


रोटरी क्लब सचिव आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि इस एम्बुलेंस मे सभी तरह के लाईफ सेविंग एक्यूपमेंट लगे हैं। विलोवुड लिमिटेड द्वारा इस साल के मध्य में प्रभुजी की टेस्टिंग हेत ऑटोमेटिक मशीनें प्रदान की गई।


इस अवसर पर अपना घर परिवार से नरेश मित्तल, अनंतवीर जैन, रमेश राठी तथा रोटरी परिवार से किशोर सिंह राजपुरोहित, तरूण मोहता, दीपक बंसल, आनंद पेडिवाल, अनिल सोनी, सुनील सारडा, शंकरलाल सोनी, संजय छिंपा, राजेन्द्र बोथरा, विकास केली, महेन्द्र चूरा, रजनीश व्यास, कुणाल कोचर, अम्बुज गुप्ता, डॉ. एम.सी. दाधीच, एस.जी. सोनी, ओमप्रकाश करनाणी, के.के. मेहता, घनश्याम कोठारी, श्यामसुन्दर पारीक, मनमोहन कल्याणी, रीता गुप्ता, नयनतारा छलानी, द्रोपदी सुराणा, एकता तापड़िया सहित शहर के गणमान्यजन तथा अन्य रोटेरियन साथी उपस्थित थे।


विदित रहे रोटरी परिवार सर्वसमाज के हितार्थ सामाजिक सरोकार के प्रकल्प मे सदैव अग्रणी रहता है।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel