सोलह दिसम्बर तक आयोजित हुआ वाटरशेड महोत्सव

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 27 नवम्बर। जलग्रहण परियोजना क्षेत्र में जन जागृति विकसित करने एवं जन समुदाय को सृजित परिसंपत्तियों से जोड़ने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर (परियोजना क्षेत्र) पर वाटरशेड महोत्सव का आयोजन 16 दिसंबर तक किया जाएगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि जल ग्रहण विभाग द्वारा इस इसका आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां होंगी। इसके लिए विभाग स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा प्रभात फेरी, निबंध लेखन, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राजीविका को प्रभात फेरी और स्टॉल्स लगाने का कार्य करना होगा। वहीं ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम और श्रमदान का आयोजन किया जाएगा। कृषि एवं उद्यानिकी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी तथा वन विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel