यूरोपियन पैरा कप 2025 में बीकानेर ढिंगसरी के धनाराम गोदारा ने रचा स्वर्णिम इतिहास!

 BBT Times, बीकानेर



बीकानेर, 1 जून। भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम ने रोम (इटली) में आयोजित यूरोपियन पैरा कप 2025 में शानदार प्रदर्शन किया। खास गर्व की बात यह रही कि नोखा के ढिंगसरी गांव के होनहार खिलाड़ी धन्ना राम गोदारा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए। व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर चैंपियन बने। मिक्स टीम इवेंट में सिल्वर मेडल।
मेंस डबल्स में भी सिल्वर मेडल भारत के नाम किया:-धन्ना राम गोदारा ने रिकर्व कैटेगरी में 622 अंकों के साथ रैंकिंग में तीसरा स्थान हासिल किया, लेकिन अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर ऑल ओवर प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे टूर्नामेंट में छा गए। यह जीत केवल एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि पूरे भारत, राजस्थान और विशेष रूप से नोखा क्षेत्र की शान है। धन्ना राम पहले भी कई अंतरराष्ट्रीय पदकों से देश का गौरव बढ़ा चुके हैं, और अब इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने उन्हें तीरंदाजी की दुनिया में एक अलग पहचान दिला दी है।

 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel