पर्यावरण दिवस पर 200 तुलसी पौधे का निशुल्क वितरण -मीरा शाखा

 BBT Times, बीकानेर



     
बीकानेर, 6 जून ! पर्यावरण  दिवस के अवसर पर बीकानेर के प्राचीन  नागणेची माता के मंदिर के पास भारत विकास परिषद मीरा शाखा संस्था द्वारा निशुल्क औषधीय तुलसी के पौधे वितरण किए गए!  

रीजनल  सचिव शशि चुग ने कहा की तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है और यह घर में सकारात्मक ऊर्जा लाती है. यह पौधा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठानों में भी उपयोग किया जाता है, और इसे आयुर्वेद में औषधीय गुणों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है l
 प्रांतीय अध्यक्ष डॉक्टर दीप्ति वाहल ने बताया कि निशुल्क तुलसी पौधे भारतीय संस्कृति और आयुर्वेद में एक पवित्र और औषधीय पौधा मानी जाती है तुलसी, इसके वितरण से केवल धार्मिक ही नहीं  बल्कि वैज्ञानिक व सामाजिक दृष्टिकोण से भी अति उत्तम है इसको घर में रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां दूर होती है l मीरा शाखा अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने  कहा कि तुलसी का पौधा हवा को शुद्ध करता है और पर्यावरण को स्वस्थ रखने में मदद करता है. तो आज इस पर्यावरण दिवस पर इसे सभी को वितरण करना अति उत्तम है कार्य है lहम सब मिलकर इस पवित्र पौधे का वितरण करें जिससे सुख शांति समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति हो l इस कार्यक्रम में मीरा शाखा से
शशि चुग
 डॉ दीप्ति वाहल श्रीमती र्चना सक्सेना गोयल, श्रीमती हेमा सिंह दाधीच, श्रीमती उमा ओझा श्रीमती अलका पारीक
 श्रीमती मंजू मित्तल श्रीमती
 रश्मी भंसाली  श्रीमती सीमा शर्माश्रीमती सुनीता चावला उपस्थिति रही! 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel