BREAKING NEWS
Welcome to K Bharat Times | Edit this text in the XML: Search for "kb-breaking" to change headlines.

विधानसभा अध्यक्ष रविवार आएंगे बीकानेर‌ / मानकीकरण के विभिन्न आयामों पर गुरुवार को होगी संभाग स्तरीय कार्यशाला

 BBT Times, बीकानेर


 

विधानसभा अध्यक्ष रविवार आएंगे बीकानेर‌ 
बीकानेर, 30 मई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी रविवार (1 जून) को रात्रि 10:15 बजे राजकीय वाहन द्वारा बीकानेर पहुंचेंगे। श्री देवनानी रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष सोमवार को प्रातः 11:15 बजे बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वे रात्रि 8:20 बजे बीकानेर से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

मानकीकरण के विभिन्न आयामों पर गुरुवार को होगी संभाग स्तरीय कार्यशाला

बीकानेर, 30 मई। उपभोक्ता मामले विभाग एवं भारतीय मानक ब्यूरो के संयुक्त तत्वाव धान में संभाग स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 5 जून (गुरुवार) को प्रातः11 बजे जिला परिषद सभागार में किया जाएगा। संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी श्री संदीप गौड़ ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यशाला 'मानकीकरण के विभिन्न आयाम' के विषय पर आयोजित होगी। 

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel