बीकानेर के नाल बड़ी गवर्नमेंट स्कूल व ग्राम वासियों ने पौधारोपण का बनाया रिकॉर्ड।

BBT Times, बीकानेर

 


बीकानेर, 3 अगस्त। जहां पर बलदेव दास ओझा एवं संपत लाल सोनी के नेतृत्व में हरियाला राजस्थान कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाल बड़ी के खेल मैदान में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं ग्राम वासियों के सहयोग से लगभग 2000 पौधों का रोपण किया गया।  पौधारोपण हेतु एक विशेष  टीम बनाई गई इस टीम में  अनुपम चौधरी, जितेंद्र परिहार, भंवरलाल पालीवाल, रामनाथ व्यास, दीवान दान रतनू, रामनिवास माली,  भोजराज सिंह, दिलीप सिंह, मोहन सिंह, नरपत बिश्नोई, अजय व्यास, राजेश रामावत, किशन धर्ट आदि जनों का सहयोग रहा। 

इस अवसर पर विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने हेतु शाला के प्रधानाचार्य श्री हरिकिशन मेहरडा,  उप - प्रधानाचार्य तारा तंवर ने प्रेरित किया और प्रमुख रूप से गुलमोहर, गुलाब, शहतूत, शीशम, सहजन, करंज, अमरूद, कैसियो, सीताफल, पपीता और बक्केरन के पेड़ पौधे लगाए गए। इसमें भामाशाह का भी विशेष सहयोग रहा भामाशाह नीलकमल वेद व पप्पू महाराज ने निःशुल्क टैंकर द्वारा जल की आपूर्ति करवाई।


 एसपीएस मेमोरियल विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजू सिंह चौहान ने भी इस पुण्य कार्य में विशेष योगदान दिया। इस के बाद  ग्राम वासियों ने अपने घरों में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। शिक्षिका नीति हर्ष, संध्या रामावत एवं  गीता सुथार ने बालिकाओं को दिशा निर्देश देखकर अधिक से अधिक Athletes करने हेतु प्रेरित किया। मिथुन गुप्ता, शिवशंकर व्यास, स्नेहलता यादव, ममता जैन, आरती शर्मा, ललिता वर्मा, निशा स्वामी, संजू शर्मा, कुसुमलता, नीरजा मिश्रा, मिनाक्षी गोयल ने भी पौधरोपण व वितरण मे सहयोग दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join WhatsApp Channel